Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार के पहले दिन नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में पहुँचकर...

सुशासन तिहार के पहले दिन नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में पहुँचकर बड़ी संख्या में लोगों ने किया आवेदन

91
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु राज्य में आज से शुरू किए गए सुशासन तिहार के प्रति खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलेवासियों एवं आवेदकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुशासन तिहार के पहले दिन आज जिले के सभी नगरीय निकायों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्धारित किए गए स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पहुँचकर अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन लेने कि यह प्रकिया आगामी 11 अप्रैल तक चलेगी।

कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में सुशासन तिहार-2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों के अलावा आवश्यकतानुसार हाट-बाजारों में आम जनता से आवेदन प्राप्त करने हेतु स्थान निर्धारित की गई है। जहाँ पर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर समाधान पेटी एवं आवेदकों के लिए आवेदनों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिला कार्यालय के साथ-साथ जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों के जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी लगाई गई है।