Home छत्तीसगढ़ शासकीय योजनाओं का गंभीरतापूर्वक करें क्रियान्वयन : प्रभारी सचिव श्री गुप्ता

शासकीय योजनाओं का गंभीरतापूर्वक करें क्रियान्वयन : प्रभारी सचिव श्री गुप्ता

47
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता ने आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागों में प्रगतिरत कार्यों एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों में चल रहे मुख्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जिला अधिकारियों ने कार्यों की स्थिति एवं पूर्णता के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने विभाग प्रमुखों को शासकीय योजनाओं के गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। साथ ही लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को भी समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। श्री गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। जल जीवन मिशन का क्रियान्वयन भी सुचारू रूप से हो। उन्होंने पानी की कमी की समस्या एवं उनके निदान तथा जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिये। इसमें जिला पंचायत, कृषि एवं वन विभाग सहित जनप्रतिनिधिगण को भी शामिल करने को कहा। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, वनमण्डलाधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश राजपूत सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने वर्तमान में चल रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को गुणवत्ता तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्याप्त संख्या में डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाकर त्रुटिरहित ऑनलाइन एन्ट्री एवं उचित निगरानी भी करने के निर्देश दिये। प्रभारी सचिव ने  मनरेगा कार्य, मानव दिवस, एवं आगामी समय में वृक्षारोपण के कार्ययोजना की भी जानकारी लेकर आंगनबाड़ी, स्कूलों एवं आश्रम-छात्रावासों में मुनगा जैसे लाभदायक पौधों का रोपण करने के निर्देश दिये।

प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लेकर अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव, आयुष्मान कार्ड एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में 249 बच्चों को लाभान्वित किये जाने की जानकारी पर प्रभारी सचिव ने खुशी जताई। साथ ही अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए बालक एवं बालिका छात्रावासों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिये। वन विभाग को जिले में इको टूरिज्म स्पॉट विकसित करने आवश्यक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये, जिससे जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ें। कृषि विभाग को फसल परिवर्तन के संबंध में किसानों को जागरूक करने एवं धान के बदले अन्य लाभदायक फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।