Home छत्तीसगढ़ दीपका में श्रम अन्न केंद्र का श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन...

दीपका में श्रम अन्न केंद्र का श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज गुरुवार को दीपका में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर श्रमिक भाई बहनों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के 13 जिलों में कुल 46 केंद्र का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है, आने वाले कुछ महीनों में शेष जगहों पर भी केंद्र का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि श्रमिक नगरी कोरबा में अब तक तीन स्थान बालको, बुधवारी बाजार कोरबा व दीपका में केंद्र का संचालन किया जा चुका है इससे श्रमिकों को सिर्फ 5 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा मिल सकेगी। दीपका क्षेत्र में कुल साढ़े तीन हजार श्रमिक पंजीकृत हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ भी मिलेगा।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि श्रम विभाग के कुल 68 योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल रही है। श्रमिकों को पेंशन, छात्रवृत्ति, कोचिंग, इलाज समेत अन्य योजनाओं का पात्र हितग्राही को लाभ मिल रही है। मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि सिर्फ 14 महीने में 500 करोड़ से ज्यादा की राशि पात्र हितग्राहियों के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

इस अवसर पर विधायक श्री प्रेमचन्द पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि कोयलांचल क्षेत्र दीपका के श्रमिक भाई बहनों के लिए बहुत बड़ी सौगात आज मंत्री श्री देवांगन ने दी है। दीपका के हजारों श्रमिकों को इससे बहुत लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर श्रीमती मीना शर्मा, कोरबा निगम के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, द्वारिका शर्मा, बुधवारा देवांगन, अरुणीश तिवारी, सुजीत कुमार , श्रम विभाग के अधिकारी गण सहित अन्य उपस्थित रहे।

विभाग के अधिकारियों को पूरी गुणवत्ता के साथ गर्म भोजन प्रदाय के निर्देश

इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रम विभाग के अधिकारियों को मेनू के अनुसार पूरी गुणवत्ता के साथ गर्म भोजन प्रदाय करने के निर्देश दिए गए साथ ही नियमित तौर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

मंत्री, विधायक, महापौर ने किया भोजन

केंद्र के शुभारम्भ अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचन्द पटेल, श्री मनोज शर्मा, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत सहित अन्य ने कार्यक्रम स्थल पर भोजन किया।