Home छत्तीसगढ़ योजना का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचे: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

योजना का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचे: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

40
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बालोद जिले में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से तय समयसीमा में किया जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुँच सके।

समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की गहन पड़ताल

बालोद स्थित सर्किट हाउस में आयोजित इस समीक्षा बैठक में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय योजनाएं सिर्फ दस्तावेजों तक सीमित न रह जाएं, बल्कि उनका प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो। उन्होंने सभी परियोजना अधिकारियों और सेक्टर सुपरवाइज़रों को नियमित फील्ड विजिट कर कार्यों की सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी में उपस्थिति और पोषण ट्रैकर पर विशेष जोर

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने पोषण ट्रैकर ऐप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और बच्चों की उपस्थिति की शत प्रतिशत सटीक और त्रुटिरहित एंट्री सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में समय पर नाश्ता और भोजन की समुचित मात्रा में उपलब्धता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों से कुपोषण की रोकथाम हेतु समन्वित रणनीति अपनाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि यह कार्य जिले में विशेष प्राथमिकता के साथ किया जाए। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल को नियमित फील्ड विजिट की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश।

समाज कल्याण संस्थानों की व्यवस्थाओं की समीक्षा

बैठक में वृद्धाश्रम, प्रशामक गृह, घरौंदा और नशा मुक्ति केंद्र जैसी संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इन केंद्रों में निवासरत सभी व्यक्तियों को समय पर भोजन, चिकित्सा और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी प्रवास के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था क्षम्य नहीं होगी।

रिक्त पदों की पूर्ति और महतारी वंदन योजना की समीक्षा

महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने बैठक में महतारी वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा पोषण ट्रैकर ऐप में ऑनलाइन एंट्री और रिक्त पदों की पूर्ति हेतु चल रही भर्ती प्रक्रिया पर अधिकारियों से जानकारी ली।

समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री जनमेजय महोबे, समाज कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, श्री चेमन देशमुख, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।