Home खेल वियतनाम पिकलबॉल ओपन कप में भारतीय एथलीटों का बेहतरी प्रदर्शन, जीते कुल...

वियतनाम पिकलबॉल ओपन कप में भारतीय एथलीटों का बेहतरी प्रदर्शन, जीते कुल 7 मेडल

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ ने शुक्रवार को बताया कि हो ची मिन्ह सिटी में खेले जा रहे विजयनाम पिकलबॉल ओपन कप में भारतीय एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। भारतीय टीम ने गुरुवार को ओपन कैटेगरी में अपने सभी पदक जीते। ये आयोजन रविवार को जारी रहेगा, जिसमें इंटरमीडिएट और शुरुआती स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।

शीर्ष स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिससे वैश्विक पिकलबॉल सर्किट में भारत का बढ़ता प्रभुत्व सुनिश्चित हुआ और इसकी पुष्टि हुई।

टूर्नामेंट में भारत की टॉप पिकलबॉल प्रतिभाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वृषाली ठाकुरे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए त्याक करीना के साथ ओपन महिला डबल्स में गोल्ड मेडल जीता और वंशिक कपाड़िया के साथ ओपन मिक्स्ड डबल्स प्रो श्रेणी में सिल्वर और कांस्य मेडल जीता।