Home खेल KL Rahul ने आईपीएल में पूरा किया छक्कों का दोहरा शतक, खास...

KL Rahul ने आईपीएल में पूरा किया छक्कों का दोहरा शतक, खास क्लब में हुए शामिल

81
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आईपीएल 2025 के 35वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल ने तेज शुरुआत की, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने से चूक गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राहुल ने मैदान पर आते ही चार्ज करना शुरू कर दिया, लेकिन एक यॉर्कर पर वो चूक गए और प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

केएल राहुल ने इस मैच में यानी गुजरात के खिलाफ 14 गेंदों पर 28 रन की पारी 200.00 की स्ट्राइक रेट के साथ खेली। इस दौरान उन्होंने एक बेहतरीन छक्का और 4 चौके भी जड़े। राहुल ने इस एक छक्के के दम पर आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक यानी 200 छक्के भी पूरे किए। राहुल इस लीग में 200 छक्के लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने जबकि ओवरऑल वो ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने।

केएल राहुल आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले रोहित, कोहली, धोनी, संजू और रैना ये कमाल क चुके हैं। रोहित इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। रोहित ने अब तक 258 पारियों में 286 छक्के लगाए हैं जबकि केएल राहुल ने 129 पारियों में 200 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 251 पारियों में 282 छक्के जड़े हैं।