Home खेल GT vs DC Highlights: जोश बटलर की पारी के सामने पस्त हुई...

GT vs DC Highlights: जोश बटलर की पारी के सामने पस्त हुई दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात को घर में मिली बेहतरीन जीत

86
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 35वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया। राहुल तेवतिया ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका जड़कर बेहतरीन जीटी को जीत दिलाई।  वहीं जोश बटलर ने इस दौरान 97 रन बनाए और नाबाद रहे।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस के अब 10 अंक हो गए हैं वहीं दिल्ली की ये सातवें मुकाबले में दूसरी हार है। 204 रन का बड़ा टारगेट गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवर में 7 विकेट रहते चेज कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के इतिहास में पहली बार 200 से ज्यादा रन का टारगेट डिफेंड कनरे में नाकाम रही है। दूसरी ओर गुजरात ने पहली बार 200 से ज्यादा रन का टारगेट आईपीएल में चेज किया है।

वहीं दिल्ली की पारी की बात करें तो, करुण नायर (31), केएल राहुल (28), कप्तान अक्षर पटेल (39), ट्रिस्टन स्टब्स (31) और आशुतोष शर्मा (37) की बेहतरी पारियों से दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात के सामने आठ विकेट पर 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जहां गुजरात ने टॉस जीतकर तेज गर्म मौसम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली की तरफ से कोई बड़ी पारी नहीं खेली गई लेकिन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया। कप्तान अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए 39 रन की सर्वाधिक पारी खेली। गुजरात के लिए सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रहे जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। इसी के साथ वह पर्पल कैप होल्डर बन गए हैं।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जीटी को पहला झटका शुभमन गिल (7) के रूप में लगा, जो दूसरे ओवर में करुण नायर के हाथों रन आउट हुए। जीटी ने 5वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया और पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। दिल्ली गेंदबाज आज फीके साबित हुए। कुलदीप यादव और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट ही झटका।