Home छत्तीसगढ़ चौहान समाज संस्कृति और धरोहर को संजो कर रखने वाला समाजः वित्त...

चौहान समाज संस्कृति और धरोहर को संजो कर रखने वाला समाजः वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

53
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में आयोजित गन्धर्वकला सांस्कृतिक सम्मेलन में कहा कि समाज के वंचित लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास सभी का नैतिक जवाबदारी है। चौहान समाज अपनी धरोहर और संस्कृति को संजो कर रखा है। चौहान समाज का यह प्रयास सभी समाज के लिए अनुकरणीय है। चौहान समाज जागरूक समाज है। समाज के लोग अपने निरंतर प्रयास से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का लाभ समाज के युवक-युवतियां ले रहीं हैं।

कार्यक्रम में युवाओं ने मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया। मंत्री श्री चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने युवा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।