Home छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन ने बदली तिलौली गांव के महिलाओं की जिंदगी

जल जीवन मिशन ने बदली तिलौली गांव के महिलाओं की जिंदगी

59
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। राज्य में लगभग 50 लाख परिवारों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 40 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के घरों में नल से जल पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है।  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी जल जीवन मिशन का काम तेजी से कराया जा रहा है। उक्त जिले के विकासखंड भरतपुर के दुर्गम ग्राम तिलौली में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का सपना अब हकीकत बन चुका है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा ने न सिर्फ गांव के बुनियादी सुविधा बढ़ी है, बल्कि यहां की महिलाओं की जिंदगी को भी पूरी तरह से बदल दिया है। इसी बदलाव की एक मिसाल हैं ग्राम तिलौली की निवासी शांति देवी।

शांति देवी, जो कभी अपने परिवार के लिए पानी भरने दूर तक जाना पड़ता था, आज अपने घर के नल से सहजता से पानी प्राप्त कर रही हैं। यह बदलाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन की देन है, जिसका उद्देश्य देश के हर ग्रामीण घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। गांव तिलौली, जहां वर्षों तक जल संकट बना रहा, वहां अब नल जल योजना के तहत हर घर में पेयजल सुविधा सुनिश्चित की गई है। पहले जहां महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर रहते थे, वहीं अब उन्हें घर बैठे शुद्ध पानी मिल रहा है। इससे उनके समय और श्रम की बचत हुई है। जिससे उनकी जिंदगी में बदलाव आया है। शांति देवी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह योजना हमारे जैसे गांवों को आत्मनिर्भर, स्वस्थ और सशक्त बना रही है।