Home छत्तीसगढ़ एमिटी यूनिवर्सिटी रायपुर के विद्यार्थियों ने किया आर्थिक सांख्यिकी संचालनालय का शैक्षणिक...

एमिटी यूनिवर्सिटी रायपुर के विद्यार्थियों ने किया आर्थिक सांख्यिकी संचालनालय का शैक्षणिक भ्रमण

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

एमिटी यूनिवर्सिटी, रायपुर के छात्र-छात्राओं ने आज नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन में आर्थिक सांख्यिकी संचालनालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभाग की कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव ने विद्यार्थियों को विभाग के कार्यों से अवगत कराया और कैरियर से जुड़ा मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक आंकड़ों का संकलन, विश्लेषण और प्रकाशन किस प्रकार राज्य के विकास में सहायक होता है। इसके अतिरिक्त विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्यीय आय की गणना, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण, सेम्पल सर्वे, जन्म-मृत्यु पंजीयन, विधायक व सांसद निधि, आर्थिक सर्वेक्षण तथा विभाग द्वारा प्रकाशित किए जा रहे विभिन्न दस्तावेजों की जानकारी साझा की गई। अंत में विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र विषय में भविष्य की संभावनाओं और उसमें उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।