Home छत्तीसगढ़ भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती का निर्णय

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती का निर्णय

47
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप का पुनर्गठन – बैठक में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती का निर्णय

रायपुर.

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. के 60 सदस्यीय सोशल एक्टीविटी ग्रुप के पुनर्गठन पश्चात इस श्रृंखला की प्रथम बैठक अरविन्द ओझा प्रदेश अध्यक्ष व नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में होटल एमराल्ड, चंगोराभाठा, रायपुर में संपन्न हुई.
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि संगठन में गतिशीलता और आपसी मेल मिलाप हेतु सोशल एक्टीविटी ग्रुप का गठन किया गया है, आशा है इसके पुनर्गठन से संगठन में सक्रियता आयेगी. महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी सदस्यों को एकजुट होकर संगठन के आगामी कार्यक्रम भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती में सहभागिता की अपील की एवं सर्व सम्मति से नितिन कुमार झा को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का संयोजक चुना गया.
सभी की उपस्थित सदस्यों ने संगठन के सभी आयोजनों में सहभागिता प्रदान कर सामाजिक हित में कार्य करने सहमति प्रदान की. इस बैठक में सभी सदस्यों ने अपने परिचय के साथ अपने विचार रखे.
इस अवसर पर ग्रुप के सक्रिय सम्मानित सदस्य, कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के निर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, सचिव श्री राजकुमार दीक्षित एवं उपाध्यक्ष श्री संजय अवस्थी का शाल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया.
इस बैठक में दिये गये विषय पर अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान की. इस खेल में उत्कृष्ट प्रदशर्न हेतु प्रथम सुरभी शर्मा, द्वितीय विद्या भट्ट, तृतीय सुलभा पाण्डेय – नमिता शर्मा को पुरस्कृत किया गया.
इस बैठक के संयोजक सुमन मिश्रा एवं आयोजक वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय थे.
बैठक में विशेष रुप से प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, महासचिव द्वय अजय अवस्थी, सुनील ओझा, गिरजाशंकर दीक्षित, मिथिलेश रिछारिया, बबीता मिश्रा, प्रीति दास मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, सुनीता शर्मा, सीमा पाण्डेय, रामब्रत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, रीता तिवारी, कल्पना मिश्रा, सुदर्शन दीक्षित, श्रीकान्त अवस्थी, राघवेन्द्र पाठक आदि उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का मंच संचालन अरविन्द ओझा, आभार प्रदर्शन नमिता शर्मा एवं खेल प्रतियोगिता का संचालन सुरभि शर्मा द्वारा किया गया.