Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गांव-गांव में पहुंच रहा सुशासन : श्री...

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गांव-गांव में पहुंच रहा सुशासन : श्री रामविचार नेताम

59
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का कार्य कर रही है। साथ ही शासन की योजनाओं लाभों को सीधे जनता तक पहुंचाने का अभियान भी निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप गांव-गांव में सुशासन पहुंच रहा है और आमजनों के मांग और समस्याओं पर त्वरित निराकरण हो रहा है। सुशासन तिहार संवाद से समाधान के तहत आज मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत लुरघुट्टा और विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम रामचन्द्रपुर में आयोजित समाधान शिविर पहुंचे एवं आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।

कृषि मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार का उद्देश्य न प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सुशासन में मोर आवास मोर अधिकार के तहत गांव-गांव में पक्का आवास बन रहा है। शासन-प्रशासन के द्वारा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए सभी को पक्का आवास का लाभ दिया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना अंतर्गत 1 हजार की राशि दी जा रही है। मंत्री श्री नेताम ने कृषि क्षेत्र में शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए जंगलों, खेतों में आग न लगाने की समझाईश दी और उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण को नुकसान होने के साथ ही पैदावार पर भी प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों को बेहतर फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक, कृषि योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

सुशासन तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, राशन कार्ड, स्व-सहायता समूह को चेक, बीज वितरित और हितग्राहियों को पक्के आवास की चाबी सौंपा।