Home खेल श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक

श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक

60
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी वर्ल्ड नंबर-3 और एशिया के नंबर-1 पैरा-आर्म रेसलर श्री श्रीमंत झा ने एक बार फिर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने प्लस 85 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक (सिल्वर) जीतकर भारत का परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमंत झा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा छत्तीसगढ़ के होनहार पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए जो अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

श्रीमंत झा ने अपनी जीत भारत के शहीद जवानों को समर्पित करते हुए कहा, यह मेरे लिए एक विशेष जीत है। मैं हर मैच शहीदों की स्मृति में खेलता हूं और अब मेरा लक्ष्य आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश को फिर से गौरवान्वित करना है। श्री झा जो दोनों हाथों में केवल चार अंगुलियों के साथ जन्मे थे, आज 55 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। वे पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में विश्व स्तर पर तीसरे और एशिया में पहले स्थान पर हैं।

श्रीमंत झा के इस गौरवशाली उपलब्धि पर पीपुल्स आर्म रैसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष सुश्री प्रीति झींज्ञानी, छत्तीसगढ़ आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश बाबे, चेयरमैन श्री बृज मोहन सिंह, सचिव श्री श्रीकांत और श्री कृष्ण साहू ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।