Home छत्तीसगढ़ धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 25 प्रकार की योजनाओं...

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 25 प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

आदिम जाति  कल्याण विभाग के अंतर्गत  विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्हें पक्के मकान, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आश्रम छात्रावास के निर्माण कार्य, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका मूलक गतिविधियों सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहट में जल जीवन मिशन के तहत सभी बसाहट तक पेयजल की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए छात्रावास-आश्रम की भी सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा और उनकी जरूरतों का  विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जशपुर जिले में पीएम जनमन योजना और केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 417 ग्राम पंचायतों में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि योजना के तहत्  25 प्रकार की योजना का लाभ गांव, कस्बों तक पहुंचा जा रहा है।  प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल आपूर्ति, बिजली की सुविधा, दूरस्थ अंचलों और बसाहटो तक सौर सुजला योजना, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड, जन-धन बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम मातृत्व वंदन योजना, राशनकार्ड का लाभ सभी परिवारों को देने के निर्देश दिए हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों में जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उद्यान विभाग और कृषि विभाग की योजनाओं के तहत सब्जियों के बीज, मछली पालन, खेती की आधुनिक पद्धति सहित योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा गया है।