Home छत्तीसगढ़ लूण्ड्रा एवं मंगारी में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन

लूण्ड्रा एवं मंगारी में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन

42
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत लूण्ड्रा और मंगारी में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जहां हजारों हितग्राहियों की मांगों और शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान आमजन में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का भाव देखने को मिला।

लूण्ड्रा विकासखंड के लूण्ड्रा पंचायत में आयोजित शिविर में लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने समाधान प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री की मंशा है कि ग्रामीणों को शासकीय दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े, इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है।” उन्होंने स्वच्छता कार्यों में योगदान देने वाली दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

लूण्ड्रा क्लस्टर में 15 ग्राम पंचायतों से कुल 5422 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5406 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। वहीं, बतौली के मंगारी क्लस्टर में 14 ग्राम पंचायतों से 7599 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7598 का समाधान किया गया। शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही जारी है।शासन की इस अभिनव पहल से ग्रामीणों को न सिर्फ राहत मिली, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर हितग्राहियों से संवाद किया और योजनाओं की जानकारी दी। लूण्ड्रा थाना प्रभारी श्री शिशिर कांत सिंह ने ग्रामीणों को साइबर फ्राॅड से बचने की सलाह दी और यातायात नियमों के पालन का आग्रह किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित तहसीलदार, सीईओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे।