Home छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में CPI आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर...

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में CPI आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर

79
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन 26-27 मई 2025 को राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य राज्य में CPI आंकड़ों की वैज्ञानिकता, सटीकता और त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय नई दिल्ली से श्री प्राशु जैन को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने प्रतिभागियों को Weighing Diagram, Sub-State Level CPI तथा Market Survey Methodology जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया। हैंड्स-ऑन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया।

कार्यशाला में संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव CPI निर्माण को वैज्ञानिक और सटीक बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी जिलों को नियमित डेटा संकलन और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर राज्य में CPI निर्माण की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाएं।

समापन सत्र में अपर संचालक श्री नारायण बुलिवाल ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षक और आयोजन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यशाला राज्य के सांख्यिकीय ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों से आए प्रतिनिधि, क्षेत्रीय कार्यालय (FOD) के अधिकारी एवं विभिन्न सांख्यिकीय इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिभागियों ने CPI निर्माण की बारीकियों को समझते हुए फील्ड स्तर पर इसके अनुप्रयोग हेतु महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया।