Home छत्तीसगढ़ किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त अम्बिकापुर में दो दुकानों...

किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त अम्बिकापुर में दो दुकानों के संचालकों को नोटिस

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अम्बिकापुर में प्रशासन ने जांच पड़ताल की कार्यवाही शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रायगढ़ रोड स्थित दो प्रतिष्ठान मेसर्स विजय ट्रेडिंग कम्पनी और शंकर ट्रेडिंग कम्पनी में अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों में अधिक उर्वरक का भंडारण एवं विक्रय पाया गया। इस कारण संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के साथ ही नियम विरुद्ध रखे गए उर्वरकों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया है। जांच पड़ताल की इस कार्रवाई में उप संचालक कृषि श्री पिताम्बर सिंह दीवान, तहसीलदार श्री उमेश बाज, श्री जयन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार श्री लखेश्वर सिदार, सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा अन्य अधिकारी शामिल थे।