Home देश बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 मरे, 33 लोग...

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 मरे, 33 लोग घायल; CM सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान

45
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत का जश्न बुधवार को भयानक हादसे में बदल गया. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हुए हैं. सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. सरकार घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी.

सिद्धारमैया ने कहा, ‘यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी. सरकार इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है.’ घटना के वक्त हजारों प्रशंसक जश्न में शामिल होने स्टेडियम की ओर बढ़ रहे थे. बॉरिंग और वैदेही अस्पतालों में कई शव रखे गए हैं. कुछ गंभीर घायलों का इलाज आईसीयू में जारी है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया. हालांकि शिवकुमार ने कहा, ‘यह युवा और जोश से भरी भीड़ थी, हम लाठीचार्ज नहीं कर सकते थे.’

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस की लापरवाही और भीड़ के दबाव ने हादसे को जन्म दिया. सड़कें जाम थीं, जिससे एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच सकीं. एक युवक स्टेडियम की दीवार पर चढ़ते वक्त गिरा और उसका पैर टूट गया. घटना को लेकर भाजपा ने सरकार को घेरा है. सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, ‘सरकार सिर्फ श्रेय लेने में लगी थी, मैदान पर कोई व्यवस्था नहीं थी.’

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और बीजेपी अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है. राज्य सरकार ने पहले ही सुरक्षा कारणों से विजय परेड रद्द की थी, लेकिन इसके बावजूद भीड़ नियंत्रित नहीं की जा सकी. पुलिस को विधान सौधा परिसर में भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.