Home देश Modi ने Trump से साफ शब्दों में और बुलंद आवाज में कहा-...

Modi ने Trump से साफ शब्दों में और बुलंद आवाज में कहा- भारत ने न कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न करता है और न ही कभी करेगा

41
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की और उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष रोकने पर सहमति किसी मध्यस्थता या व्यापार समझौते की वजह से नहीं बनी थी। कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के समापन के तुरंत बाद मोदी ने ट्रंप से बात की। हम आपको बता दें कि जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की मुलाकात का कार्यक्रम तय था मगर राष्ट्रपति ट्रंप के अचानक अमेरिका लौट जाने की वजह से यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके पूछा कि क्या वह कनाडा से लौटते वक्त अमेरिका आ सकते हैं, इस पर प्रधानमंत्री ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए अमेरिका जाने में असमर्थता जतायी। प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ट्रंप को भारत आने का न्यौता दिया।

इस वार्ता के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “क्वाड की अगली बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं।” विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वे कनाडा से लौटते समय अमेरिका में रुकेंगे। इस पर पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा करने में असमर्थता जताई। दोनों नेताओं ने तय किया कि वे निकट भविष्य में मिलने की कोशिश करेंगे।”