Home छत्तीसगढ़ गुरु खुशवंत साहेब के वाहन पर हमला, बाल-बाल बचे MLA

गुरु खुशवंत साहेब के वाहन पर हमला, बाल-बाल बचे MLA

49
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बेमेतरा: बेमेतरा जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाइपास पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के वाहन पर किसी अज्ञात ने पत्थर से हमला कर दिया। इससे वाहन का शीशा टूट गया, हालांकि विधायक को कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार नवागढ़ के कार्यक्रम से आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब लौट रहे थे। इसी समय उनकी गाड़ी पर अचानक पत्थर जाकर टकराया।

गाड़ी के साथ दो और अन्य गाड़ियां भी साथ में चल रही थी किंतु अंधेरे होने की वजह से कोई भी यह स्पष्ट बता पाने की स्थिति में नहीं है कि यह पत्थर गाड़ी में कैसे टकराया या किसी ने हमला किया। बहरहाल इस घटना के बाद विधायक के साथ चल रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना कोतवाली बेमेतरा को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में लगी रही।