Home खेल Magnus Carlsen ने Praggnanandhaa और अर्जुन एरिगेसी को दी मात

Magnus Carlsen ने Praggnanandhaa और अर्जुन एरिगेसी को दी मात

45
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुनिया के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में बेहतरीन वापसी करते हुए अर्जुन एरिगेसी को 2-0 से और आर प्रज्ञानानंदा को 3-1 से मात दी है। वहीं अब तीसरे स्थान के लिए कार्लसन का मुकाबला यूएसए के हिकारू नाकामुरा से होगा।

कार्लसन को इंटरमीडिएट राउंड में भारत के आर. प्रज्ञानंदधा से पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा, तथा दूसरे राउंड में जीत के साथ टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा।

बता दें कि, कार्लसन के लिए दोनों मैच काफी रोमांचक रहे क्योंकि इससे पहले प्रज्ञानानंदा ने उन्हें टूर्नामेंट जीतने का मौका हासिल करने से महरूम कर दिया था। भारतीय खिलाड़ी ने इस मिनी-मैच के पहले गेम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की लेकिन नॉर्वे के खिलाड़ी ने ‘रिटर्न गेम’ में वापसी की और जीत हासिल कर टूर्नामेंट में वापसी की।

वहीं अर्जुन ने पहले गेम में बढ़त हासिल की लेकिन इसे कायम नहीं रख सके जबकि दूसरे गेम में कार्लसन सर्वश्रेष्ठ साबित हुए। अंतिम दिन की अन्य बाजियों में अर्जुन पांचवें स्थान के प्ले-ऑफ के लिए अमेरिका के फैबियानो कारूआना से भिड़ेंगे जबकि प्रज्ञानानंदा को सातवें स्थान के लिए एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो से भिड़ना है।

इस बीच हिकारू नाकामुरा ने अपने दो हमवतन खिलाड़ियों, इंटरमीडिएट राउंड में वेस्ली सो और निचले ब्रैकेट सेमीफाइनल में फैबियानो कारूआना को हराकर लास वेगास में पोडियम पर स्थान बनाने का मौका हासिल किया।