Home खेल Murali Sreeshankar पुर्तकाल एथलेटिक्स मीट में पहले स्थान पर रहे

Murali Sreeshankar पुर्तकाल एथलेटिक्स मीट में पहले स्थान पर रहे

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने मीटिंग माया सिदादे दो देसपोर्टो 2025 में देश का नाम रोशन किया है। ये एक वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंट टूर का ब्रॉन्ज-लेवल मुकाबला था। जिसमें श्रीशंकर ने 7.75 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया है। श्रीशंकर ने प्रतियोगिता की शुरुआत 7.63 मीटर की छलांग से की। इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में 7.75 मीटर की छलांग लगाई, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने 7.69 मीटर की छलांग लगाई और चौथा प्रयास फाउल रहा। उन्होंने पांचवें प्रयास में 6.12 मीटर और आखिरी राउंड में 7.58 मीटर की छलांग लगाई। पोलैंड के पिओत्र टारकोव्स्की दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के क्रिस मिटरव्स्की ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बता दें कि, मुरली श्रीशंकर घुटने की चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने बेहतरीन वापसी की है। मुरली श्रीशंकर को अप्रैल 2024 में घुटने की चोट लगी थी, जिसके कारण से वह पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा नहीं ले सके। उन्होंने 8.37 मीटर की छलांग के साथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में रजत पदक जीतते हुए ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

2023 का सीजन श्रीशंकर के लिए मिला-जुला रहा। उन्होंने एशियन चैंपियनशिप के अलावा एशियन गेम्स, दोनों में सिल्वर मेडल जीते। इसके साथ ही उन्होंने बुडापेस्ट बर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया और यूजीन में डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया।