Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने रचा उत्पादन इतिहास, दर्ज...

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने रचा उत्पादन इतिहास, दर्ज किए कई कीर्तिमान

47
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) ने उत्पादन, गुणवत्ता और प्रक्रिया अनुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दर्ज करते हुए भारतीय इस्पात निर्माण के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। 4 जून 2025 को एसएमएस-3 ने कच्चे इस्पात के संचयी उत्पादन में 17 मिलियन टन का महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया, जो इसकी निरंतर परिचालन उत्कृष्टता और रणनीतिक प्रक्रिया दक्षता का प्रमाण है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 बना रिकॉर्डों का वर्ष

वित्तीय वर्ष 2024-25 एसएमएस-3 के लिए अभूतपूर्व सिद्ध हुआ। इस अवधि में शॉप ने अब तक का सर्वोच्च वार्षिक क्रूड स्टील उत्पादन करते हुए 3.57 मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.8% की वृद्धि है। मई 2025 में एसएमएस-3 ने 3.39 लाख टन मासिक क्रूड स्टील उत्पादन कर सेल के इतिहास में मासिक उत्पादन का सर्वोच्च कीर्तिमान स्थापित किया।

सेमी-फिनिश्ड स्टील में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेमी-फिनिश्ड स्टील के क्षेत्र में भी एसएमएस-3 ने नई ऊँचाइयाँ छुईं। वर्ष 2024-25 में 2.36 मिलियन टन बिलेट उत्पादन कर इसने अपने ही पूर्ववर्ती रिकॉर्ड 2.2 मिलियन टन (2023-24) को पीछे छोड़ दिया। ब्लूम उत्पादन भी बढ़कर 1.21 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष के 1.11 मिलियन  टन से अधिक है।

दिसंबर 2024 में 2.35 लाख टन का सर्वश्रेष्ठ मासिक बिलेट उत्पादन दर्ज किया गया, वहीं जनवरी 2025 में 150 मिमी सेक्शन में 1.43 लाख टन का अब तक का सर्वोच्च उत्पादन हुआ। मई 2025 में ब्लूम उत्पादन का नया शिखर 1.35 लाख टन रहा।

कन्वर्टर और लैडल लाइफ में नया कीर्तिमान

परिचालन दक्षता के मानकों को बनाए रखते हुए एसएमएस-3 ने कन्वर्टर और लैडल लाइफ में भी उल्लेखनीय प्रगति की। कन्वर्टर-ए ने 12,718 हीट्स का असाधारण कनवर्टर लाइफ प्राप्त किया है। इसी तरह, लैडल नंबर 21 ने 28 मार्च 2025 को 114 हीट्स का सर्वश्रेष्ठ लैडल लाइफ दर्ज कर उत्कृष्ट रिफ्रैक्ट्री प्रबंधन और प्रोसेस स्टेबिलिटी को दर्शाया।

कास्टिंग मशीनों द्वारा कंटीन्यूअस कास्टिंग में रिकॉर्ड

कंटीन्यूअस कास्टिंग में परिचालन अनुशासन को कायम रखते हुए एसएमएस-3 ने अपनी कास्टिंग मशीनों पर कंटीन्यूअस कास्टिंग के नए कीर्तिमान बनाए। जनवरी 2024 में कास्टर सीके1 (105 मिमी सेक्शन) पर 145 हीट्स का सिक्वेंस दर्ज हुआ। सीके2 (150 मिमी सेक्शन) पर इसी माह 221 हीट्स का रिकॉर्ड बना। वहीं कास्टर सीवी1 (300 मिमी ब्लूम) ने मार्च 2024 में 213 हीट्स और सीवी2 ने जुलाई 2024 में 138 हीट्स का सिक्वेंस प्राप्त किया, जो प्रक्रिया अनुकूलन और निरंतर उत्पादन की मिसाल हैं।

वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स में भी अग्रणी योगदान

एसएमएस-3 सेल के वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो में भी प्रमुख भूमिका निभा रहा है। इनमें सबमर्ज्ड आर्क वेल्डिंग में प्रयुक्त कोर वायर ईएम12के  और एसए-12 तथा मैनुअल मेटल आर्क वेल्डिंग इलेक्ट्रोड्स के लिए ईडब्लूएनआर शामिल हैं।

इंजीनियरिंग ग्रेड स्टील जैसे ईएन-8 (सी45 के समकक्ष), जिसका 150 मिमी सेक्शन में निर्माण सीवी1 पर होता है, तथा ईएन-19 जिसे दुर्गापुर के एएसपी में प्रोसेस कर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपयोग किया जाता है, एसएमएस-3 की विविधता को दर्शाते हैं।

ईक्यूआर 550डी और सेल एसईक्यूआर 550डी जैसे उच्च शक्ति वाले रिबार निर्माण और रिटेल सेक्टर की मांगों की पूर्ति कर रहे हैं। इसके अलावा, डीगैस्ड 45सी8 सीआर ब्लूम्स का निर्माण भी किया जा रहा है, जो आगे चलकर वीआईएसएल में गियर शाफ्ट जैसे टेंपर्ड स्टील कंपोनेंट्स में रूपांतरित होते हैं।

संतुलित योजना, नवाचार और निष्पादन की मिसाल

एसएमएस-3 का यह समग्र प्रदर्शन एक सुव्यवस्थित, योजनाबद्ध और नवाचार-आधारित कार्य संस्कृति का परिणाम है। कन्वर्टर और लैडल जीवन, कास्टिंग सिक्वेंस, उत्पाद विविधता और गुणवत्ता—हर पक्ष सेल की “गुणवत्ता के साथ निरंतरता” की दृष्टि के अनुरूप है।