Home देश एअर इंडिया के विमान की सहायक ऊर्जा इकाई में आग लगी

एअर इंडिया के विमान की सहायक ऊर्जा इकाई में आग लगी

36
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

हांगकांग से आए एअर इंडिया के ए321 विमान के मंगलवार दोपहर दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसकी सहायक ऊर्जा इकाई (एपीयू) में आग लग गई। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

एक सूत्र ने बताया कि विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया है और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि 22 जुलाई 2025 को हांगकांग से दिल्ली पहुंची उड़ान संख्या एआई 315 के उतरने और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद विमान के एपीयू में आग लग गई।

प्रवक्ता के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई, जब यात्री उतरने लगे थे और सिस्टम डिज़ाइन के अनुसार एपीयू स्वत: बंद हो गया। उन्होंने बताया कि विमान को कुछ नुकसान पहुंचा है, जबकि यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से उतर गए और सुरक्षित हैं।

प्रवक्ता ने कहा, विमान को आगे की जांच के लिए रोक लिया गया है और नियामक को विधिवत सूचित कर दिया गया है। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ए321 विमान से संचालित यह उड़ान अपराह्न 12 बजकर 12 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

मंगलवार को हुई घटना पिछले दो दिनों में एअर इंडिया के विमान से जुड़ी कम से कम तीसरी घटना है। सोमवार को, कोलकाता जाने वाले एअर इंडिया के एक विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से रोकना पड़ा, जबकि कोच्चि से आया एअर इंडिया का एक विमान भारी बारिश के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे पर फिसलकर उससे उतर गया।