Home छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र...

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

43
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

प्रदेश के कृषि एवं सहकारिता मंत्री श्री रामविचार नेताम शुक्रवार को शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर परिसर में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।  मंत्री श्री  नेताम ने कहा कि कृषि संकाय के छात्रों को सिर्फ शासकीय नौकरी के लिए ही नहीं बल्कि नई-नई कृषि तकनीकी को सीखने के साथ-साथ अपने घर के अलावा गांव और प्रदेश के किसानों को जागरूक करते हुए नवीन तकनीकी जानकारी देकर कृषि उत्पादन  को बढ़ावा देने की ओर प्रयास करने की आवश्यकता है ।

सभागार भवन में महाविद्यालय में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ ही पूर्व से अध्ययनरत छात्रों के साथ  पढ़ाई, सुविधा और समस्या के बारे में चर्चा किए सभी छात्रों के द्वारा अलग- अलग विषयों पर खुलकर चर्चा की। संवाद में महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष अन्या दत्ता ने एक 100 बिस्तर के कन्या छात्रावास एवं एक इंडोर स्टेडियम की मांग की जिसमें मंत्री श्री नेताम ने तत्काल स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मंत्री श्री नेताम ने कहा कि इस महाविद्यालय में कम सुविधा के बाद भी जगदलपुर महाविद्यालय ने बहुत प्रगति की है जिसके लिए कुलपति के कुशल नेतृत्व रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर महाविद्यालय ऐसे ही प्रगति करे जिससे कि हमारे प्रदेश के ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम  रोशन हो। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप, पार्षद उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ जी पी नाग, आर.एस.नेताम उपसंचालक कृषि, उपसंचालक उद्यानिकी, उपसंचालक मछलीपालन के साथ ही कृषि महाविद्यालय के डॉ तेजपाल चंद्राकर, डॉ पदमाक्षि ठाकुर, डॉ भुजेंद्र कुमार, श्री एम बी तिवारी, डॉ सुरेश कुमार साहू के साथ ही कृषि वैज्ञानिक अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।