Home छत्तीसगढ़ मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक...

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य सरकार ने सूरजपुर में डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय जिले के शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर में डाइट की स्थापना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे सुधारों और संरचनात्मक विकास को नई गति देगी। यह निर्णय राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसके अंतर्गत हर जिले को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्थानों से सशक्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर मिलेगा प्रशिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण

डाइट की स्थापना से जिले के शिक्षकों को अब अन्य जिलों में प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उन्नत प्रशिक्षण और शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। साथ ही यह संस्थान शिक्षक प्रशिक्षण के साथ-साथ शैक्षिक अनुसंधान एवं नवाचार का केंद्र भी बनेगा।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में डाइट की आवश्यकता को लेकर लगातार शासन से संपर्क बनाए रखा और इसकी स्वीकृति के लिए उच्च स्तर पर सक्रिय पैरवी की। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,डाइट की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह केवल एक संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि सूरजपुर के शैक्षणिक भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। मैं इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे स्वीकृति प्रदान की।

निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ, भूमि हो चुकी है चिन्हित

शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि डाइट भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया गया है और आवश्यक प्रक्रियाएं प्रारंभ हो गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

डाइट स्वीकृति की खबर से सूरजपुर जिले में उत्साह का वातावरण है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएगा। सभी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय भूमिका की सराहना की।