Home छत्तीसगढ़ मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया...

मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

51
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर कोंडागांव पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर नारायणपुर, कोंडागांव एवं बस्तर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर आदिवासी विकास, कृषि तथा उद्यानिकी विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

मंत्री श्री नेताम ने समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन, लक्ष्य और उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी अंचलों में संचालित योजनाओं का जमीनी स्तर तक लाभ पहुंचाएं।
बैठक उपरांत मंत्री श्री नेताम ने ग्राम कोकड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोंडागांव का भ्रमण किया। उन्होंने मक्का से इथेनॉल निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि यह इथेनॉल प्लांट फिलहाल ट्रायल चरण में है। मंत्री नेताम ने इसे जल्द से जल्द पूर्ण रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के संचालन से क्षेत्र के किसानों को मक्का का बेहतर मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री नेताम ने स्थानीय अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से चर्चा कर उत्पादन, संग्रहण और विपणन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस मौके पर बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।