Home खेल Khalid Jamil बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच, AIFF ने की...

Khalid Jamil बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच, AIFF ने की घोषणा

113
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय फुटबॉल टीम का इंतजार खत्म हुआ.. और भारतीय फुटबॉल फेडरेशन ने टीम के नए कोच का ऐलान कर दिया है। दरअसल, कुवैत में जन्में खालिद जमील को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच बनाया गया है। शुक्रवार को एआईएफएफ ने इसका ऐलान खुद किया। खालिद ने 2017 में आइजॉल फुटबॉल क्लब को आई-लीग खिताब दिलाया था। बता दें कि, 13 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है।

पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्तमान में इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी के मैनेजर 48 वर्षीय जमील को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की कार्यकारी समिति ने तीन सदस्यों की सूची में से चुना है। अन्य दो दावेदार भारत के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन और स्टीफन टारकोविक थे। स्टीफन पहले स्लोवाकिया की राष्ट्रीय टीम के कोच थे।

महान स्ट्राइकर आईएम विजयन की अध्यक्षता वाली एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने कार्यकारी समिति के अंतिम निर्णय के लिए तीन उम्मीदवारों को चुना था। जमीन स्पेन के मनोलो मार्केज का स्थान लेंगे, जिन्होंने भारत के हालिया संघर्षों के बाद पिछले महीने एआईएफएफ से नाता तोड़ लिया था। राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में सेवा देने वाले अंतिम भारतीय सावियो मेडेइरा थे, जिन्होंने 2011 से 2012 तक ये पद संभाला था।

वहीं खालिद जमील के लिए अपनी नई भूमिका में पहली चुनौती मध्य एशियाई फुटबॉल संघ नेशंस कप है। ये टूर्नामेंट 29 अगस्त से ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।