Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री...

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

52
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने
छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मजबूती देते हुए आज केंद्र सरकार की ओर से राज्य में 100 पुलों और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 375.71 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने नई दिल्ली से उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए इसकी घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, आयुक्त मनरेगा और संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना श्री तारण प्रकाश सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बताया कि पीएम जनमन बैच-II (2025-26) के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को 375.71 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ 6,569.56 मीटर के 100 पुल स्वीकृत किए हैं। इस स्वीकृति के साथ राज्य को अब तक 715 सड़कें (2,449.108 किलोमीटर) एवं 100 पुलों के निर्माण को स्वीकृति दी जा चुकी है।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य दूरदराज और अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों (पीवीटीजी) को सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। स्वीकृति राशि की मदद से निर्मित सड़कें एवं पुल पीवीटीजी आबादी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों को बदलने में एक बड़ा बदलाव साबित होगी और उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी। साथ ही इस कदम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के निर्माण की संकल्पना भी पूरी होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से कहा कि राज्य सरकार द्वारा सड़क और पुलों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ फास्ट ट्रैक मोड में निर्माण पूरा करेगी।बैठक में ग्रामीण और पंचायत स्तर पर व्यवस्था को मजबूत करने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत नए घरों की स्वीकृति हेतु सर्वे एवं अन्य विभिन्न विषयों पर भी चर्चा एवं भावी रणनीतियों पर बातचीत हुई।