Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 ने आरईडी के सहयोग से स्टील लेडल...

भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 ने आरईडी के सहयोग से स्टील लेडल लाइफ में रचा इतिहास

44
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) ने तकनीकी दक्षता, अनुशासित कार्यप्रणाली और उत्कृष्ट टीम वर्क का परिचय देते हुए स्टील लेडल लाइफ में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। स्टील लेडल क्रमांक-09 ने 119 हीट पूरी कर 19,955 टन इस्पात उत्पादन में योगदान दिया, जो पूर्व में दर्ज 116 हीट के रिकॉर्ड को पार करता है।

यह ऐतिहासिक अभियान 3 जून 2025 से प्रारंभ हुआ, जब लेडल-09 ने अपनी पहली हीट ली। प्रत्येक हीट के पश्चात लेडल का निरीक्षण और निगरानी लेडल बे ऑपरेशन टीम तथा रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग (आरईडी) के विशेषज्ञ प्रतिनिधियों द्वारा 24 घंटे की ड्यूटी पर किया गया। इन्तेर्मीडिएट मेंटेनेंस के दौरान विशेष रूप से लेडल के बॉटम, मेटल जोन और स्लैग जोन का बारीकी से परीक्षण और आवश्यक मरम्मत की गई। इस सतर्क पर्यवेक्षण और तकनीकी अनुशासन ने लेडल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की, इस्पात उत्पादन में कोई बाधा नहीं आने दी और पूरे अभियान के दौरान लेडल बे की स्वस्थ फ्लीट बनाए रखी।

कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार ने इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए दोनों विभागों की टीम को बधाई दी और निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस अवसर पर जोर दिया कि “सुरक्षा हर सफलता की नींव है और यह हमारी सभी उपलब्धियों में सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए।”

यह उपलब्धि मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) श्री प्रोसेन्\जीत दास और मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री त्रिभुवन बैठा के सतत मार्गदर्शन में संभव हुई। अभियान की सफलता में वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी दलों का सामूहिक योगदान रहा, जिनमें महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री डी.एल. कुमार एवं श्री एच.बी. मलिक, सेक्शन इंचार्ज (एसएमएस-3, आरईडी) श्री मोहम्मद साबिर, लेडल बे इंचार्ज श्री जावेद अंसारी, श्री जे.एल. मारकंडे तथा विभागीय टीमों का विशेष योगदान रहा।