Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र में टॉरपीडो लेडल ने रचा इतिहास — 2000 हीट्स...

भिलाई इस्पात संयंत्र में टॉरपीडो लेडल ने रचा इतिहास — 2000 हीट्स का नया कीर्तिमान

42
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल– भिलाई इस्पात संयंत्र ने एक बड़ी उपलब्धि के रूप में संयंत्र के एक टॉरपीडो लैडल ने सफलतापूर्वक 2000 हीट पूरी कीं। यह टॉरपीडो लेडल, ब्लास्ट फर्नेस से एसएमएस- 3 तक हॉट मेटल के सुरक्षित व कुशल परिवहन में अहम भूमिका निभाने वाली आधुनिक इकाई है।

इस कीर्तिमान के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके  मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें मुख्य महाप्रबंधक (लौह) श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एमएंडयू) श्री बिजय बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री मनोज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) श्री प्रोसेन्जीत दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा, “यह संख्या केवल एक रिकॉर्ड है, हमारा वास्तविक लक्ष्य निरंतर प्रगति और सुधार होना चाहिए। केंद्रित टीमवर्क के साथ हम निश्चित ही और ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।” उन्होंने आरईडी, बीएफ और एसएमएस-3 टीमों की योजनाबद्ध कार्यशैली, समर्पण और योगदान की प्रशंसा की, जिसने परिचालन प्रदर्शन और रिफ्रैक्ट्री जीवन में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की।

वहीँ अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) श्री प्रोसेन्जीत दास ने टॉरपीडो लेडल रिपेयर शॉप (टीएलआरएस) टीम और रिफ्रैक्ट्री पार्टनर आरएचआई मैग्नीसीटा के अथक प्रयासों की प्रशंसा की और आने वाले वर्षों में भी इस प्रगति को जारी रखने का आह्वान किया। इस उपलब्धि को हासिल करने में आरईडी (टीएलआरएस इंचार्ज) श्री मोहम्मद साबिर, बीएफ (टॉरपीडो इंचार्ज) श्री पी. आर. अजयन, श्री जे. आर. मारकंडे, श्री हर्षवर्धन सिंह, श्री शुभम कार्तिकेयन एवं आरईडी टीएलआरएस टीम की सतत निगरानी, रखरखाव चक्रों के प्रबंधन और प्रदर्शन मूल्यांकन में की गई मेहनत ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन केक काट कर किया गया।