Home खेल 25वीं छत्तीसगढ़ सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन पुरुष वर्ग...

25वीं छत्तीसगढ़ सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन पुरुष वर्ग में दुर्ग निगम और महिला वर्ग में कबीरधाम बना चैंपियन

42
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

04 से 06 अगस्त 2025 तक सेक्टर-4 स्थित बीएसपी बॉल बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ सीनियर बॉल बैडमिंटन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2025-26 का समापन रोमांचक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। पुरुष वर्ग में जहां दुर्ग निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीता, वहीं महिला वर्ग में कबीरधाम की टीम ने विजेता के ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया।

पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान दुर्ग निगम, द्वितीय स्थान भिलाई इस्पात संयंत्र और तृतीय स्थान महासमुंद को प्राप्त हुआ, जबकि महिला वर्ग में प्रथम स्थान कबीरधाम, द्वितीय स्थान भिलाई इस्पात संयंत्र और तृतीय स्थान महासमुंद ने हासिल किया।

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में बीएसपी ने दुर्ग जिले को 35-23 और 35-15 से पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दुर्ग निगम ने महासमुंद को 35-33 और 35-21 से मात दी। बीएसपी और दुर्ग निगम के बीच हुए फाइनल मुकाबले में दुर्ग निगम ने मैच को 28-35, 35-31 और 36-34 से जीत लिया।

महिला वर्ग में पहले सेमीफाइनल मैच में कबीरधाम ने धमतरी को 35-24 और 35-21 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बीएसपी ने महासमुंद पर 35-28 और 35-24 से जीत दर्ज की। खिताबी मुकाबले में कबीरधाम और बीएसपी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें कबीरधाम ने 35-31 और 35-28 से जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री इसरार अहमद खान, भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष व उप महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस-बीएसपी) श्री राजी उननोनी, भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन क्लब के सचिव श्री डी.वी.एस. रेड्डी, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष श्री श्यामल बनर्जी, रेफरी श्री अंकित लुनिया, श्री गोपाल साहू, श्री सेवन दास, श्री चिंतामणि, श्री केशव, श्री रितु ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित पदाधिकारियों व प्रशिक्षकों ने विजेता टीमों को बधाई दी और आगे भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।