Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग द्वारा महिलाओं के लिए विशेष...

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग द्वारा महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

38
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग द्वारा मिल्स ज़ोन-3 के मानव संसाधन विभाग के सहयोग से 7 अगस्त 2025 को महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर न केवल भौतिक सुरक्षा, बल्कि मानसिक सुरक्षा, महिला अधिकारों से जुड़े श्रम कानूनों एवं एक खुले तथा सहायक कार्य वातावरण की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री कार्तिकेय बेहरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री तन्मयी मारेपल्ली ने मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर मनोवैज्ञानिक सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रावधानित श्रम कानूनों एवं उन्हें स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के महत्व पर अपने विचार साझा किए। सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) श्री दीपक पार्या ने औद्योगिक कार्यस्थलों में आवश्यक भौतिक सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए सुरक्षा परिधान, पीपीई का सही उपयोग, जहरीली गैसों से सुरक्षा, संयंत्र परिसर में गति सीमा का पालन एवं सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर शून्य सहनशीलता नीति के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (विद्युत) श्री सी. पद्मनाभन, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री संजय त्रिपाठी, महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री सुधाकर एवं महाप्रबंधक (सुरक्षा) श्री हेमंत बहुरूपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के साथ अनौपचारिक चर्चा की।