Home खेल Rohith Krishna S बने भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर, कजाकिस्तान में जीता अल्माटी...

Rohith Krishna S बने भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर, कजाकिस्तान में जीता अल्माटी मास्टर्स कोनाएव कप

81
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मंगलवार को भारतीय शतरंज खिलाड़ी रोहित कृष्णा एस भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर बने। उन्होंने कजाकिस्तान में हुई अल्माटी मास्टर्स कोनाएव कप को जीत कर ये उपलब्धि अपने नाम की।

20 वर्षीय रोहित ने आखिरी राउंड में अर्मेनियाई आईएम आर्टुर दावत्यान को हराया और नौ में से 6 अंक हासिल किए, जिससे उनका तीसरा और अंतिम जीएम नॉर्म बना।

के विश्वेश्वरन द्वारा प्रशिक्षित रोहित ने इस साल मार्च में होटल स्टॉकहोम नॉर्थ जीएम राउंडर-रॉबिन टूर्नामेंट जीतकर अपना पहला जीएम मानदंड हासिल किया। वहीं अब उनका दूसरा जीएम नॉर्म जून में दुबई ओपन में आया।

बता दें कि, भारत को 1988 में विश्वनाथन आनंद के रूप में पहला ग्रैंडमास्टर मिला था। जबकि दिव्या देशमुख पिछले महीने फिडे वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के साथ देश की 88वीं ग्रैंडमास्टर बनीं।