Home छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान की परीक्षा में प्रतिभागियों...

जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान की परीक्षा में प्रतिभागियों ने जीते पुरुस्कार

61
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी के पांचवे दिन विभिन्न स्थानों से आए हुए प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और अन्य उपलब्धियों से जुड़े अत्यंत रोचक प्रश्न पूछे गए। जिनमें जशपुर जिले के जलप्रपात, सरगुजा जिले के खनिज, महासमुंद के सिरपुर की प्राचीन कला शैली और बस्तर क्राफ्ट जैसे विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनके सही जवाब देकर प्रतिभागियों ने अपने पॉइंट्स बनाए।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए श्री यशवंत यदु ने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल ज्ञान बढ़ता है, बल्कि हमें ऐसी जानकारियां मिलती हैं जो आमतौर पर आसानी से नहीं मिल पाती, उन्होंने क्विज प्रतियोगिता में भी भाग लिया। वहीं, श्री पंकज वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की जानकारी सरल और स्पष्ट ढंग से मिल रही है, यहां आकर मुझे छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी तथ्यात्मक जानकारी मिली। थिएटर आर्टिस्ट  श्री निमेष पटेल ने प्रदर्शनी और यहां आयोजित क्विज प्रतियोगिता के आयोजन को ज्ञानवर्धक बताया।

इसी तरह भिलाई से आईं श्रीमती अंजली नागपुरे और सुश्री गुंजन परमार ने वर्चुअल रियलिटी गेम्स के जरिए क्विज प्रतियोगिता में सवालों के जवाब चुनकर सही छत्तीसगढ़ के नक्शे पर डालकर पॉइंट्स बनाए गए। उन्होंने बताया कि वर्चुअल चीजें ज्यादा याद हो पाती हैं। वर्चुअल गेम्स के जरिए क्विज के आयोजन ने प्रतिभागियों के उत्साह भी बढ़ाया।

गौरतलब है कि इस प्रदर्शनी में प्रदेश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनगाथा, उनके संघर्ष, दुर्लभ दस्तावेज और ऐतिहासिक क्षणों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। आज़ादी की लड़ाई के दौरान हुए विभिन्न आंदोलनों, जैसे भारत छोड़ो आंदोलन सहित कई महत्वपूर्ण संघर्षों में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी को भी इसमें विस्तार से दर्शाया गया है। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों तथा प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी प्रदर्शनी का हिस्सा है। यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।