Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र ने रूसी सीओ गैस एग्जॉस्टर की जटिल मरम्मत कर...

भिलाई इस्पात संयंत्र ने रूसी सीओ गैस एग्जॉस्टर की जटिल मरम्मत कर रचा नया कीर्तिमान

61
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र ने 4000 आरपीएम पर चलने वाले रूसी निर्मित सीओ गैस एग्जॉस्टर की अत्यंत जटिल एवं दुर्लभ मरम्मत कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कर एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि अर्जित की है। मरम्मत किए गए एग्जॉस्टर को विगत दिनों सफलतापूर्वक पुनः प्रारम्भ किया गया। इस नवोन्मेषी मरम्मत कार्य ने गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त केसिंग का पुनः उपयोग संभव बनाया, जिससे भारी लागत की बचत हुई और संयंत्र के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित किया गया।

इस उपलब्धि को मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) श्री बिजय कुमार बेहेरा के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) श्री टी.के. कृष्ण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) श्री एच.के. सचदेव, महाप्रबंधक प्रभारी (सीओ सीसीडी/सीआरजी) श्री समीर रॉयचौधरी, महाप्रबंधक (एम/एम सीसीडी, सीओ सीसीडी) श्री पंचानन जेना, महाप्रबंधक (एचएम/इलेक्ट्रिक्स) श्री ए.के. डे, महाप्रबंधक (रिक्लेमेशन शॉप) श्री एस.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (एमएआरएस) श्री जगदीश दशारी, महाप्रबंधक प्रभारी (पीईएम) श्री पी.एस. खोब्रागड़े, महाप्रबंधक (इंस्ट्रुमेंटेशन) श्री राकेश वर्मा, सहायक महाप्रबंधक (पीईएम) श्री विजय सैनी तथा वरिष्ठ प्रबंधक (ईडीडी) श्री नितिन वर्मा सहित उनकी टीमों के समन्वित प्रयासों एवं तकनीकी दक्षता से संभव बनाया गया। उनके अथक प्रयासों और अंतर-शॉप सहयोग से इस मरम्मत कार्य को समय पर पूरा किया जा सका।

उल्लेखनीय है कि 24 मई 2025 को एग्जॉस्टर में गंभीर खराबी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप टॉप एवं बॉटम केसिंग बॉडी एवं फुटिंग्स, इंपेलर फैन तथा गैस डिफ्यूज़र बॉडी जैसी महत्वपूर्ण इकाइयाँ क्षतिग्रस्त हो गई थीं। टॉप एवं बॉटम केसिंग का स्टॉक उपलब्ध नहीं था, इसलिए संयंत्र ने अपनी इन-हाउस मरम्मत रणनीति तैयार की। रिक्लेमेशन शॉप ने उन्नत तकनीकों और विशेष इलेक्ट्रोड्स की सहायता से वेल्डिंग कार्य किया, जिसके बाद मार्स-1 में प्रिसिजन मशीनिंग की गई। केसिंग फुटिंग्स को उच्च सटीकता हेतु ब्लू-मैच्ड फिनिश सरफेस प्रदान किया गया। सबसे बड़ी चुनौती टूटी हुई हाई-स्पीड जर्नल बेयरिंग हाउसिंग कॉलर की मरम्मत थी। इंजीनियरिंग ड्राइंग विभाग (ईडीडी) के सहयोग से नए ड्रॉइंग तैयार किए गए और बेयरिंग हाउसिंग के टॉप एवं बॉटम हिस्सों में इस भाग को सटीकता से पुनः फिट किया गया। संरचनात्मक मजबूती को और बढ़ाने के लिए वेल्डेड केसिंग फुटिंग्स को कोल्ड मेटल स्टिचिंग द्वारा सुदृढ़ किया गया।