Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की भागीदारी: आईएटीओ का 40वां वार्षिक अधिवेशन पुरी (ओडिशा)...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की भागीदारी: आईएटीओ का 40वां वार्षिक अधिवेशन पुरी (ओडिशा) में सम्पन्न

56
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पुरी में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के 40वें वार्षिक अधिवेशन में सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिवेशन में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा एवं प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने देश-विदेश से आए टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंट्स, होटल व्यवसायियों तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित किया। अधिवेशन में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री सुश्री पार्वती परिदा, पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा देश-विदेश से आए पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर से परिपूर्ण राज्य है, जहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ अब एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन) पर्यटन के लिए भी पूरी तरह सक्षम है और राज्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आकर्षक प्रचार स्टॉल लगाया गया। इसमें राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं थीम-आधारित पर्यटन उत्पादों की जानकारी दी गई। इस पहल में छत्तीसगढ़ के 20 से अधिक पंजीकृत ट्रैवल एजेंट्स ने भी सक्रिय भागीदारी की।