Home छत्तीसगढ़ सेल और आर्ट ऑफ़ लिविंग ने कार्यबल के समग्र सशक्तिकरण के लिए...

सेल और आर्ट ऑफ़ लिविंग ने कार्यबल के समग्र सशक्तिकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

43
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली, 04 सितंबर, 2025: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) और आर्ट ऑफ़ लिविंग ने सेल कार्मिकों के बीच Holistic Well-Being को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौता ज्ञापन को सेल के निदेशक (कार्मिक) श्री के.के. सिंह की उपस्थिति में, सेल – प्रबंध प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) के कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास) श्री संजय धर और आर्ट ऑफ़ लिविंग के व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया (वीवीकेआई) के अध्यक्ष श्री ब्र. प्रज्ञाचैतन्य ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ़ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में 03 सितंबर, 2025 को हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर इस सहयोग के तहत, सेल के कार्मिक आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा तैयार किए गए संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जो भावनात्मक लचीलापन, सचेतनता, नेतृत्व और व्यक्तिगत सशक्तिकरण पर केंद्रित होंगे। ये पहल सेल की एक प्रेरित, भावनात्मक रूप से सक्रिय और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल विकसित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी ने इस अवसर पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया और आंतरिक सद्भाव और समग्र विकास के अपने दृष्टिकोण से इस साझेदारी को प्रेरित किया।