Home छत्तीसगढ़ मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – श्री डेका

मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – श्री डेका

47
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के निदेशक श्री टी सी महावर के नेतृत्व में राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) ने सौजन्य भेंट की।

राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आप लोगों की अहम भूमिका है किसी प्रकार के दबाव में काम न करें, जनहित में त्वरित निर्णय लें। कोई नागरिक अपनी समस्या निराकरण के लिए आवेदन दे रहा तो उसे उसका परिणाम भी मिलना चाहिए। राज्यपाल ने नामांतरण में होने वाली धोखा धड़ी को रोकने और भू माफियाओं पर सख्ती करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान कोई समस्या आती है तो वे राजभवन आकर मिल सकते हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, प्रशिक्षण निदेशक श्री प्रणव सिंह सहित परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री सारिका मित्तल, श्री शुभम देव, सुश्री शिक्षा शर्मा, सुश्री शुभांगी गुप्ता, सुश्री पूजा पिंचा, श्रीमती मधु गभेल, श्री देवाशीष कुरी, सुश्री भावना साहू, श्री लोकांश एल्मा, सुश्री रश्मि पोया, श्री आशीष कुमार, श्री सुमित कुमार धु्रव, श्री अभिषेक तम्बोली, श्री गगन शर्मा उपस्थित थे।