Home छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने बाढ़ से बचाने सरिया क्षेत्र में...

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने बाढ़ से बचाने सरिया क्षेत्र में जनता को दी सौगात

57
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने बाढ़ आपदा, राहत और प्रबंधन हेतु महानदी में बाढ़ की स्थिति से निपटने और प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम सुरसी बाढ़ आपदा राहत भवन और 2 शेड निर्माण का भूमिपूजन किया। इससे ग्रामीणजनों को प्राकृतिक आपदा के समय राहत और सहूलियत का मजबूत आधार मिलेगा।

बाढ़ प्रभावितों के ठहराव, सहायता वितरण व बचाव कार्य में मिलेगी सहायता

वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी सरिया क्षेत्र में दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित गांवों की आवश्यकताओं को देखते हुए 30 लाख रुपए की लागत से बाढ़ आपदा राहत भवन, ग्राम सुरसी में 13 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और ग्राम पंचधार में 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण का भूमिपूजन किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह भवन और शेड सिर्फ इमारतें नहीं बल्कि आप सबके जीवन को सुरक्षित रखने का संकल्प है। प्रदेश सरकार हर आपदा में आपके साथ है और विकास की गंगा अब गांव-गांव तक बहेगी। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि क्षेत्र मे लगातार विकास कि गंगा बह रही है। सरिया मे उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय खुल गया है और जिला अस्पताल के बराबर सरिया में 100 बिस्तर के अस्पताल की स्वीकृति दी गई है। उन्होंनंे कहा कि काम की गुणवत्ता में समझौता नहीं किया जाएगा। महानदी किनारे बसे गांवों के इन क्षेत्रों में हर साल बाढ़ की समस्या से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राहत भवन और शेड निर्माण से आपदा प्रबंधन की स्थिति बेहतर होगी और प्रभावित परिवारों को तात्कालिक ठहराव, सहायता वितरण व बचाव कार्य में काफी सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में इस तरह की सुविधा की जरूरत महसूस हो रही थी, जिसे वित्त मंत्री ने पूरा कर दिया है। राहत भवन और शेड निर्माण से पूरे अंचल में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे बाढ़ जैसी आपदा के समय बेघर या असहाय महसूस नहीं करेंगे।  यह पहल न केवल सरिया क्षेत्र बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी राहत का संदेश लेकर आई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, अध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।