Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, शिक्षा मंत्री...

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया आत्मीय स्वागत

60
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जगदलपुर प्रस्थान से पूर्व रायपुर आगमन पर राज्य के शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने एयरपोर्ट पर सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मंत्री श्री यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृहमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री अमित शाह का बस्तर प्रवास समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। बस्तर दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री की उपस्थिति प्रदेश की संस्कृति के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है।

मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र नए आयाम स्थापित कर रहा है। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है।