Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई

तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई

52
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 भिलाई.

सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-7 चौक और रेल चौक के बीच तेज़ रफ़्तार में जा रही एक टोयोटा कैमरी सेडान कार क्रमांक-सीजी-07 सीएक्स 6221 का अचानक टायर फटने से वह बेकाबू हो गई और डिवाइडर की रेलिंग से जा टकराई।कार में तीन लोग सवार थे। टायर फटने के कारण अनियंत्रित हुई कार लगभग 10 से 20 मीटर तक रेलिंग से घिसटती चली गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि रेलिंग का एक रॉड कार को चीरते हुए आर-पार हो गया।