Home छत्तीसगढ़ अयोध्या धाम के लिए 850 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

अयोध्या धाम के लिए 850 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

49
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राज्य में 33 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुुके है रामलला के दर्शन

रायपुर, 08 अक्टूबर 2025

राज्य में 33 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुुके है रामलला के दर्शन

राज्य में 33 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुुके है रामलला के दर्शन

राज्य में 33 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुुके है रामलला के दर्शन

राज्य में 33 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुुके है रामलला के दर्शन

आज रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर संभाग के 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुई। इस यात्रा के दौरान तीर्थ यात्री काशी भी जाएंगे और वहां विश्वनाथ जी के दर्शन भी करेंगे।

इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा एवं प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पर्यटन, रेलवे और आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार की श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना का उद्देश्य प्रदेशवासियों को प्रभु श्री रामलला के दर्शन कराना है। अब तक इस योजना के माध्यम से कुल 39 ट्रेनों से 33 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ की यात्रा करायी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, भोजन, चिकित्सा तथा ठहरने की व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से निःशुल्क किया जाता है।

रायपुर रेलवे स्टेशन में आज अयोध्या धाम यात्रा पर जाने का श्रद्धालुओं में अत्याधिक उत्साह का वातावरण था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ की यात्रा का उनका सपना पूरा होने जा रहा था। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल का इस यात्रा हेतु आभार व्यक्त किया।