Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘सेफ्टी सर्कल पहल – सुरक्षा 2025’ के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि

भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘सेफ्टी सर्कल पहल – सुरक्षा 2025’ के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि

44
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने कार्यस्थल सुरक्षा,कर्मचारी सहभागिता और सतत सुधार को सशक्त करने के उद्देश्य से अपनी ‘सेफ्टी सर्कल’पहल को और मजबूती प्रदान की है। पिछले वर्ष प्रारंभ की गई इस पहल के अंतर्गत 39 टीमों ने भाग लिया था, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 81 टीमों तक पहुँच गई। यह 108 प्रतिशत की वृद्धि संयंत्र के भीतर सुरक्षा संस्कृति और टीम भावना को और मजबूत बनाती है। भिलाई इस्पात संयंत्र की इस उत्कृष्ट सहभागिता और प्रभावी प्रदर्शन के लिए उसे ‘क्यूसीएफआई भिलाई चैप्टर कन्वेंशन 2025’में ‘सेफ्टी सर्कल में सर्वाधिक सहभागिता पुरस्कार’से सम्मानित किया गया।

‘सुरक्षा 2025’कार्यक्रम के अंतर्गत 83 पंजीकृत टीमों में से 81 टीमों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए नवीन सुरक्षा समाधान प्रस्तुत किए। इसमें 400 से अधिक कर्मचारियों और ठेका कार्मिकों,जिनमें 81 अधिकारी भी शामिल थे,ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उच्च जोखिम वाले विभागों जैसे कि एसएमएस-2,एसएमएस-3 तथा पीबीएस में टीमों ने विशेष जोश दिखाया।

यह आयोजन 17 से 19 जून 2025 तक एचआरडीसी के चार हॉलों में संपन्न हुआ,जिसमें आठ विशेषज्ञों की मूल्यांकन समिति ने दो चरणों में प्रतियोगिता का आकलन किया। टीमों का मूल्यांकन 100 अंकों के पैमाने पर किया गया —70 अंक केस स्टडी और 30 अंक प्रस्तुतीकरण के लिए निर्धारित थे। इनमें से शीर्ष 20 टीमों को फाइनल चरण में प्रवेश मिला।

स्ट्रक्चर्ड मेंटरिंग के माध्यम से टीमों ने जोखिम कारकों की पहचान की, 150 से अधिक सुरक्षा सुधार प्रस्तावित किए तथा उनमें से 120 को सफलतापूर्वक लागू भी किया। इससे संयंत्र में जोखिम में उल्लेखनीय कमी आई तथा समग्र सुरक्षा प्रदर्शन में दृश्यमान सुधार दर्ज किया गया।

सुरक्षा गतिविधियों में कर्मचारियों की सहभागिता पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी। सभी प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया गया,जबकि विजेता टीमों को क्रमशः 25,000,15,000 और 10,000 रुपयों के पुरस्कार प्रदान किए गए।