Home छत्तीसगढ़ वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन ने धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा...

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन ने धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिकर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, रूपचौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के के लिए डीबीटी के जरिए लगतार आर्थिक मदद की जा रही है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने दीवाली के मौके पर ‘लोकल फॉर वोकल‘ को बढ़ावा देने स्थानीय उत्पाद से बने सामग्री का उपयोग करने का आह्वान किया है। खासकर उन्होंने कुम्हार समुदाय द्वारा निर्मित मिट्टी के दिये खरीदकर उनकी दीवाली का उत्साह दोगुना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रोशनी का पर्व दीपावली सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव-गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत हों तथा मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे।