Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र के केंद्रीय यांत्रिक संगठन ने स्वच्छता अभियान के तहत...

भिलाई इस्पात संयंत्र के केंद्रीय यांत्रिक संगठन ने स्वच्छता अभियान के तहत किया श्रमदान

45
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के केंद्रीय यांत्रिक संगठन द्वारा “स्वच्छता ही सेवा-2025” पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर को केंद्रीय यांत्रिक संगठन के मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में किया गया था।

स्वच्छता अभियान के तहत (यांत्रिकी) ज़ोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों — सीएचएम, सीआरएम, आरवीसी, सीईडी, प्लांट गैरेज तथा मैकेनिकल सर्विसेस में विभाग प्रमुखों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में सफाई एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ कीं। सभी विभागों के कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कार्यस्थल की स्वच्छता को बनाए रखने में निरंतर योगदान देंगे और राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री प्रमोद कुमार ने स्वच्छता श्रमदान कार्य की सराहना करते हुए कहा कि “स्वच्छता और सफाई की यह प्रक्रिया निरंतर चलनी चाहिए। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनना चाहिए।”

राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान-2025 के इस अवसर पर (यांत्रिकी) ज़ोन के मुखिया श्री प्रमोद कुमार के साथ महाप्रबंधक (सीईडी) श्री राकेश पांडे, महाप्रबंधक (सीएचएम) श्री सुनील कुमार, महाप्रबंधक (सीआरएम) श्री पी. जॉन वर्गीस, महाप्रबंधक (सीआरएम) श्री जी. श्रीनिवास राव, महाप्रबंधक (सीआरएम) श्री प्रदीप्ता भौमिक, महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री मंदीप सिंह भोगल तथा महाप्रबंधक (यांत्रिकी सेवाएँ) सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर स्वच्छ और स्वस्थ कार्यपरिसर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।