Home छत्तीसगढ़ राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

59
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजभवन में आज दीपावली पर्व के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री डेका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने भी राज्यपाल श्री डेका को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी तथा राज्यपाल के परिजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विविध रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को दर्शाया गया।छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्य राउत नाच की प्रस्तुति श्री केशव राम यादव एवं उनके दल द्वारा की गई। सूफी गायक पद्मश्री मदन चौहान के मधुर गायन तथा विधायक श्री अनुज शर्मा के भजन प्रस्तुतिकरण ने समारोह के उत्साह को दोगुना कर दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री विकासशील, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, विधायकगण, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।