Home छत्तीसगढ़ आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के लोकार्पण के लिए तैयारी जोरों पर

आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के लोकार्पण के लिए तैयारी जोरों पर

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नवा रायपुर, अटल नगर मे आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर बने भव्य एवं आकर्षक संग्रहालय के लोकार्पण के लिए तैयारी जोरो पर है। आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज संग्रहालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 01 नवंबर को शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह संग्रहालय का उदघाटन करेंगे।

शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह संग्रहालय 50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। यहां 14 गैलरियों में अंग्रेजी हुकूमत काल में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की लगभग 650 मूर्तियां लगाई गई है। जनजातीय विद्रोहों के बारे में लोग आसानी से समझ सके इस लिहाज से डिजीटली व्यवस्था भी की गई है।

मंत्री श्री नेताम ने निरीक्षण मौके पर कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की परिकल्पना का परिणाम है कि जनजातीय वर्गों के ऐतिहासिक गौरव गाथा, शौर्य और बलिदान का प्रतीक संग्रहालय-सह स्मारक लोगों के समर्पित हो रहा है और यह संग्रहालय नई पीढ़ियों को पुरखों की वीर गाथाओं को अवस्मरणीय बनाएगा।

मंत्री श्री नेताम ने सभी आवश्यक तैयारियां व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रहालय में डिजीटलीकरण कार्य, दिव्यांगजनों हेतु पृथक पार्किंग व्यवस्था, सॉवेनियर शॉप, गार्डनिंग, वॉटर सप्लाई की स्थिति का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उनके साथ आदिम जाति विकास विभाग प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, टीआरटीआई संचालक श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित निर्माण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।