Home खेल राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चौम्पियनशिप में कबीरधाम के खिलाड़ियों ने जीते 14...

राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चौम्पियनशिप में कबीरधाम के खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक

51
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चौम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक (7 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य) जीतकर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज जिला कार्यालय में इन 6 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी। यह प्रतियोगिता बिलासपुर जिले में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के 17 जिलों के पैरा तैराकों ने भाग लिया। कबीरधाम के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से न केवल सभी का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि अपने संघर्ष, आत्मविश्वास और खेल भावना से यह सिद्ध कर दिया कि इच्छाशक्ति के सामने कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

कलेक्टर श्री वर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के इन युवा खिलाड़ियों ने अपने परिश्रम और संकल्प से यह साबित किया है कि प्रतिभा अवसर की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांग खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खेल विभाग और संबंधित प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आगे भी ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पंडा उपतस्थित थे।

कबीरधाम जिले के विजेता खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा –

सुखनंदन – 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “सर्वश्रेष्ठ तैराक” की श्रेणी में सम्मानित किया गया।

यशपाल धुर्वे – 50 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में 2 स्वर्ण पदक हासिल किए। यशपाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को दिया।

खिलेश्वर पटेल – 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण, 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीतकर कुल 3 पदक अपने नाम किए।

कन्हैया खांडे (एस-6 वर्ग) – 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण, 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चंद्रपाल मानिकपुरी (एस-7 वर्ग) – 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल दोनों में कांस्य पदक जीतकर जिले की झोली में दो और पदक जोड़े।
अनिल चंद्रवंशी (एस-40 वर्ग) -50 मीटर फ्री स्टाइल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।