Home छत्तीसगढ़ बीएसपी मेन गेट से जेपी सीमेंट चौक तक अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों पर...

बीएसपी मेन गेट से जेपी सीमेंट चौक तक अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों पर सख़्त प्रतिबंध

40
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ ट्रकों एवं भारी वाहनों की आवाजाही में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। ट्रकों एवं भारी वाहनों के प्रवेश के लिए निर्धारित बोरिया गेट से वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1000 से 1500 ट्रक संयंत्र परिसर में प्रवेश एवं निकास करते हैं। अत्यधिक संख्या में भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण यह क्षेत्र संवेदनशील तथा दुर्घटनाजन्य बन गया है। इसी मार्ग से संयंत्र के हजारों कार्मिकों का मेन गेट तक आवागमन प्रतिदिन होता है।

इसके बावजूद बोरिया गेट एवं आसपास के क्षेत्र में चलित ठेले, चाइना मार्केट के आसपास सड़क पर लगने वाली अनाधिकृत दुकानें, सड़क एवं चौराहों पर अवैध रूप से संचालित अस्थायी दुकानों जैसी व्यावसायिक गतिविधियों का फैलाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था, भीड़, ट्रैफिक एवं सुरक्षा संबंधी गंभीर बाधाएं उत्पन्न होने के साथ ही विशेषकर पारंपरिक त्योहारों और उत्सवों के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।

चूँकि मेन गेट से जेपी सीमेंट चौक तक का पूरा क्षेत्र संरक्षित क्षेत्र घोषित है, इसलिए बीएसपी प्रबंधन ने इस मार्ग पर संचालित सभी प्रकार की अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में प्रबंधन द्वारा आम जन को चेतावनी एवं सूचना प्रसारित की जा रही है। साथ ही अपील की गई है कि संबंधित व्यक्ति तुरंत अपनी दुकानें, ठेले एवं सामग्री इस क्षेत्र से हटाएँ, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।